Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप कुमार:
बीती रात दिमागी परेशानी के चलते सीतो रोड पर स्थित एक होटल के कमरे में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी अनुसार 23 वर्षीय सचिन पुत्र धर्मवीर पिछले कुछ दिनों से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। शुक्रवार की शाम सचिन ने सीता रोड पर स्थित होटल सनव्यू में कमरा किराए पर लिया और कमरे में जाकर कुंडी लगाने के बाद फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। काफी समय तक जब सचिन के कमरे में कोई हलचल दिखाई नहीं दी तो होटल वालों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर सचिन का शव फंदे से झूल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस प्रभारी गुरमीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक के पिता धर्मवीर ने बताया कि उनका बेटा पिछले काफी समय से दिमागी परेशानी के दौर से गुजर रहा था और उसका इलाज भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी परेशानी के चलते सचिन द्वारा यह कदम उठाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।