Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

होटल चौकीदार के हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे

Read in:Hindi

बरनाला, अखिलेश बंसल:
दो दिन पूर्व बठिंडा-बरनाला-संगरूर बायपास के पास निर्माणाधीन होटल के चौकीदार के हुए कत्ल में अज्ञात आरोपियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। जिनकी पहचान गांव फरवाही निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र मेजर सिंह तथा वीरपाल सिंह पुत्र लीला पंडत के तौर पर हुई है। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस कप्तान, बरनाला संदीप कुमार मलिक ने दी है। उन्होंने बताया है कि कातिलों की पैड नापते हुए सीआईए स्टाफ ने कातिलों को चंद घंटों में खोज निकाला। पुलिस ने उनके पास से मृतक का फोन, गैस सिलेंडर तथा नल बरामद किए हैं। मामले की जांच बहुत ही सूक्ष्म एवं तकनीकी ढंग से करते हुए उक्त मामले के आरोपियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया गया है।
यह बताया मामला-
एसएसपी मलिक ने बताया कि संदीप गिल पुत्र रणधीर सिंह पुत्र दियोतिया राम निवासी बनारसी तहसील मूनक जिला संगरूर अपने दोस्तों के साथ बठिंडा-बरनाला बाईपास के पास विवान नामक होटल एवं रेस्तरां का निर्माण कर रहे हैं। निर्माणाधीन होटल के भवन की देख-रेख एवं रख-रखाव तथा मजदूरों से श्रम एवं कार्य करवाने की जिम्मेदारी संदीप गिल ने अपने मामा महेंद्र सिंह पुत्र रुलिया राम, निवासी हमीरगढ़ तहसील नरवाना जिला जीन्द (हरियाणा) को दी थी। जो कि नवम्बर 2023 से उपरोक्त स्थान पर ही रह रहा था। जिसे लूट-खसूट के इरादे से गत 28/29 दिसंबर की मध्यरात्रि पहुंचे लुटेरों ने मोटी लकड़ी के शतीर से मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे संदीप गिल के ब्यान पर बरनाला पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं 302, 397, 34 आईपीसी भादंसं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया।
कातिलों का पता लगाने तथा कत्ल की गुत्थी सुलझाने वास्ते एसपी (डी) रमनीष कुमार, एसपी सतवीर सिंह, एसपी (डी) गमदूर सिंह द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। जिसका नेतृत्व सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह तथा सब-इंस्पेक्टर निर्मलजीत सिंह को दिया गया।

0 Comments