Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
पंजाब Trending

होटल मालिकों से रंगदारी के आरोप में पकड़े गए गेंगस्टर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में

Read in:Hindi

जीरकपुर, क़तिका:
बीती 17 जुलाई को होटलों से मंथली के रूप में रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने भूपी राणा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। बालटाना फर्नीचर मार्किट में स्थित होटल रिलेक्स .इन में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने भुप्पी राणा गैंग के तीन गुर्गों गिरफ्तार किया था जिन में से दो को सोमवार को डेरा बस्सी आदलत में पेश किया गया और अदलात ने उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुठभेड़ के दौरान रनबीर सिंह की टांग में गोली लगी थी जिसका चंडीगढ़ जीएमसीएच में ऑपरेशन करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया। सोमवार को रनबीर रणीया और उसके साथी आकाश राणा को पेश किया था जबकि उनके तीसरे साथी विशाल उर्फ विक्रांत को अदालत पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
गेंगस्टरों के वकील ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप:
बीती 17 जुलाई को पुलिस ने बलटाना के एक होटल से रंगदारी मांगने आए भूपी राणा गैंग के तीन गेंगस्टरों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान गैंगस्टरों की ओर से बचाव पक्ष में आए वकील जयइंदर चंदेल डेराबस्सी कोर्ट में पेश हुए। एडवोकेट चंदेल ने कोर्ट के बाहर मीडिया को बताया कि पुलिस इस मुकाबले को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है, वह मुकाबला झूठा था। एडवोकेट चंदेल ने आरोप लगाया कि जिन्हें पुलिस गैंगस्टर बता रही है वह एथलीट के प्लेयर हैं और उन्होंने होटल मालिक फैजल से अपने ढाई लाख रूपये लेने थे, जिनके उनके पास प्रूफ है, जिसे वह अगली तारीख पर अदालत में पेश करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके क्लाइंट होटल मालिक से अपना पैसा लेने गए थे जिसे पुलिस ने झूठा मुकाबला बना दिखाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बचाव पक्ष के वकील ने सबूत के तौर वह चैक व बैंक कापी दिखाई, जिस पर ढाई लाख रूपये की रकम भरी हुई है। वहीं, चंदेल ने आरोप लगाया कि एथलीट खिलाडिय़ों से हथियार बरामद करवाए गए हैं जोकि पुलिस ने ही उनके ऊपर डाले थे। वकील ने बताया कि पुलिस के पास मौका ए वारदात की सीसीटीवी फुटेज है जिसे वह अदालत में पेश नहीं कर रहे जिससे साफ पता चलता है कि पुलिस की बनाई कहानी झूठी है।
पुलिस व गेंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक गेंगस्टर को गोली लगी थी और एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ था। पुलिस ने मौके पर गेंगस्टरों से हथियार भी बरामद किए थे। जिसके उनके पास सभी सबूत हैं। इसके इलावा कई ओर होटल मालिकों द्वारा भी उनके खिलाफ शिकायत आई है। यह नेक्सेस काफी समय से शहर में चल रहा था और अब भी शिकायत के आधार पर कार्रवाई हुई है।
– दीपिन्दर सिंह बराड़, एसएचओ जीरकपुर