Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

ग़ैर-कानूनी तस्करी रोकने के लिए चलाया ‘ऑपरेशन सील’

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
नशों और समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस की तरफ से रविवार को सरहदी राज्य पंजाब में दाखि़ल होने वाले सभी वाहनों की चैकिंग करने के मकसद से एक विशेष ऑपरेशन ‘ऑपरेशन सील’ चलाया गया।
हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा के साथ लगती सरहदों वाले 10 जिलों के सभी 131 एंट्री/ एग्जिट प्वाइंटों पर इंसपैक्टरज़/ डीएसपीज़ की निगरानी अधीन 1600 पुलिस कर्मियों के अमले की तरफ से पूर्ण तालमेल के साथ चौकसी भरपूर और मज़बूत नाके लगाए गए। 10 अंतर-राज्यीय सरहदी जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एस. ए. एस. नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं।
यह ऑपरेशन प्रातः काल 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरे तालमेल के साथ चलाया गया और सभी एस. एस. पीज. को ताकिद की गई थी कि ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए सीलिंग प्वाइंटों पर गज़टिड अधिकारियों/एस. एच. ओ. की निगरानी अधीन अधिक से अधिक पुलिस अधिकारियों/ कर्मियों को जुटाया जाये और मज़बूत ‘नाके’ लगाए जाएँ।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य ग़ैर-कानूनी ढंग से नशों और नाजायज शराब की तस्करी पर रोक लगाना और गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाना है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान शक्की वाहनों/व्यक्तियों की बारीकी के साथ तलाशी ली गई और आम लोगों की कम से कम असुविधा को यकीनी बनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि सभी पुलिस मुलाजिमों को सख़्ती से हिदायत की गई थी कि ऑपरेशन के दौरान हरेक व्यक्ति के वाहन की विनम्रता और दोस्ताना ढंग से चैकिंग की जाये।
ए.डी.जी.पी. ने बताया कि राज्य में दाखि़ल होने वाले 6378 वाहनों की चैकिंग की गई, जिनमें से 366 के चालान किये गए और 32 को ज़ब्त किया गया। पुलिस ने 33 एफआईआरज़ दर्ज की और तीन भगौड़े अपराधियों को गिरफ्तार भी किया।
इसके इलावा पुलिस टीमों ने 70 किलो चूरा पोस्त, 1 किलो चरस, 110 ग्राम हेरोइन और 1 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।
ज़िक्रयोग्य है कि ऐसे ऑपरेशन राज्य में पुलिस की मुस्तैद उपस्थिति को दिखाने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का ख़ौफ़ पैदा करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में सहायक होते हैं।

0 Comments