Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

‘गोल्डन प्रोजेक्टस’ फर्म का भगोड़ा डायरैक्टर 20 वर्षों बाद किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने 2002 से भगौड़े चले आ रहे ‘गोल्डन प्रोजैक्ट प्राईवेट लिमटिड’ झरमड़ी, तहसील डेराबस्सी के फर्म के दोषी डायरैक्टरों में से एक विनोद महाजन को गिरफ़्तार कर लिया है।
जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था को 1996 में चार डायरैक्टरों द्वारा सरकार के पास एक फर्म के तौर पर रजिस्टर किया गया था, जिसमें पंचकुला से राकेश कांत सिआल, उनकी पत्नी बिमला सिआल, श्रीमती रुमिला सिन्हा निवासी पंचकुला और विनोद महाजन निवासी गाँव आरिफवाला, कपूरथला, जोकि अब पंचकुला में रह रहें, शामिल थे।
इस संबंधी और जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि उक्त डायरैक्टरों ने उक्त ज़मीन की मालकी देने के लिए निवेशकों को झाँसा देकर ज़िला रूपनगर की तहसील नूरपुर बेदी में 530 एकड़ कृषि योग्य ज़मीन ख़रीदी थी। इसके इलावा उपरोक्त मुलजिमों ने निवेशकों से वसूले गए पैसों के बदले उनको अच्छा पैसा देने का भरोसा भी दिया था।
उन्होंने आगे कहा कि दोषी डायरैक्टरों ने उक्त ज़मीन का ना तो विकास किया और ना ही निवेशकों को मालकी के अधिकार दिए। इसके इलावा, निवेशकों को उनके साथ हुए समझौतों में यकीनी तौर पर पोस्ट डेटिड चैक नहीं दिए गए।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में उक्त कंपनी के चारों डायरैक्टरों के खि़लाफ़ आई. पी. सी की धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 (2), 13( 1), 13(2) के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरों के थाना पटियाला में केस दर्ज किया हुआ है।
उन्होंने बताया कि उक्त दोषी विनोद महाजन को माननीय अदालत की तरफ से साल 2002 में भगौड़ा करार दिया गया था और तभी से वह गिरफ़्तारी से बच रहा था। मुलजिम को अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।