Saturday, 12 September 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म "मुसर्रत" का विशेष शो 12 सितंबर को एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान
चंडीगढ़ Trending

वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

फेस2न्यूज चंडीगढ़

वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर 45डी, चंडीगढ़ में आज एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें विवेक हाई स्कूल, मोहाली के लगभग 40–50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह भ्रमण विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधि का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य उन्हें समाज सेवा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की वास्तविक जानकारी प्रदान करना था।

संस्था की संस्थापक एवं प्रधान पूजा बक्शी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण युवाओं में सामाजिक जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं तथा उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित करते हैं।

विशेष बात यह रही कि विवेक हाई स्कूल द्वारा यह दूसरी बार विद्यार्थियों को संस्था में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए भेजा गया है। पहले भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के अनुभव और उत्साह को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने संस्था के कार्यों पर अपना विश्वास व्यक्त किया और पुनः बच्चों को यहां भेजने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, विशेष रूप से महिलाओं के लिए संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों ने सिलाई प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रमों और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों को नजदीक से देखा और समझा।

विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने प्रशिक्षु महिलाओं से संवाद भी किया, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। स्कूल की ओर से संस्था को सिलाई प्रशिक्षण हेतु उपयोगी कपड़ा भी भेंट किया गया, जो महिलाओं के अभ्यास और रचनात्मक कार्यों में सहायक सिद्ध होगा।

इस कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका राजसी सिंह एवं श्री विशाल शर्मा विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे विजिट के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संस्था से स्टीचिंग टीचर संजू और सिलाई सीख रहे विद्यार्थी भी मौजूद रहे। पूजा बक्शी ने विवेक हाई स्कूल मोहाली की प्रिंसिपल श्रीमती जसविंदर गंधोक का धन्यवाद किया।