Monday, 07 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
एस्ट्रोलॉजी Trending

मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य

दीपक सिंह/ जीरकपुर

रोजरो एलेना की ओर से गत दिवस एक भव्य मेगा एस्ट्रो इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें देश-प्रदेश के कई जाने-माने एवं प्रतिष्ठित एस्ट्रोलॉजर्स ने शिरकत की। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य आम जनता को उनके भविष्य, जीवन की चुनौतियों एवं विभिन्न व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में ज्योतिषीय मार्गदर्शन और परामर्श उपलब्ध कराना था।

इस मेगा एस्ट्रो इवेंट का आयोजन दीपक आहुजा, श्रीमती उषा सुंदरा एवं श्री नवदीप मदान के विशेष सहयोग एवं प्रयासों से किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजीर्स से कुंडली, हस्तरेखा, टैरो एवं अन्य ज्योतिषीय विधाओं के माध्यम से परामर्श प्राप्त किया और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं भविष्य से जुड़े सवालों के समाधान के लिए मार्गदर्शन लिया।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट व्यक्तियों को शॉल/सिरोपा भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों एवं उपस्थित अतिथियों ने उनके योगदान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजको मे हस्त रेखा विशेषयज्ञ नवदीप मदान ने लगभग 125 लोगों की हाथों की रेखा देखकर उनके भविष्य के बारे में उनको बताया और उनके जीवन की समस्याओं का समाधान बताया। गौरतलब है कि नवदीप न केवल हस्तरेखा विशेषज्ञ है बल्कि लोगों को ज्योतिष ज्ञान की शिक्षा भी देते हैं।

आयोजन में जीरकपुर एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अकल्ट साइंस ग्रुप, बाइकर्स एंड राइडर्स ग्रुप सहित जीरकपुर के कई प्रतिष्ठित चैनल पार्टनर्स / प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एवं व्यवसायिक सहयोगियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रोजरो एलेना की ओर से आयोजित इस मेगा एस्ट्रो इवेंट ने लोगों को एक ही मंच पर अनुभवी एवं प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

आयोजकों ने सभी एस्ट्रोलॉजीर्स व अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।