Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना

बालटाल में 32वां विशाल भंडारा आयोजित करने हेतु माननीय राज्यसभा सांसद पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने दी भंडारा सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी

अखिलेश बंसल, बरनाला

शिव सेवा संघ (गीता भवन बरनाला) द्वारा श्री अमरनाथ धाम (बालटाल) पर इस बार 32 वां विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। शिवलिंग के पावन दर्शन करने हेतु पहुंचते श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं पावन यात्रा के लिए बरनाला के प्राचीन शिव मंदिर स्थल से राशन एवं आवश्यक सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए गए। जिसे हरी झंडी देने की रस्म राज्यसभा सांसद एवं ट्राइडेंट उद्योग समूह के चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने की।

सोमवार को बाद दोपहर श्री अमरनाथ धाम यात्रा के लिए राशन भरे ट्रक रवाना करने से पहले माननीय राज्यसभा सांसद एवं ट्राईडेंट उद्योग समूह के चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने परंपरानुसार शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने शिवलिंग पर पुष्प मालाएं भेंट करते एवं जलाभिषेक करते ऋष्टि के जन्मदाता भगवान शिव के श्री चरणों में यात्रा को सफल बनाने, वहां पहुंचते तमाम श्रद्धालुओं को अपने दर्शन देने, पूरे विश्व पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की।

श्री गुप्ता ने इस मौके पर पहुंचे हुए तपस्वी संतजनों का आशीर्वाद लिया। उसके साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने *जय बाबा श्री अमरनाथ बर्फानी, भूखे को अन्न प्यासे को पानी* *बम बम भोले* के जयकारों से जयघोष किया। गौरतलब हो कि इस मौके पर बठिंडा से अनिल भोला, संगरूर से नरेश कुमार, मानसा से मोहन लाल, के अलावा जिला केन्द्र से एडवोकेट रुपिंदर सिंह संधू, आरएसएस से एडवोकेट दीपक जिंदल, बजरंग दल से नीलमणी समाधिया, भाजपा से नरिंदर कुमार नीटा, जिला प्रधान यादविंदर शंटी, डॉक्शिटर तेजिंदर भारती, सिविल डिफेंस बरनाला से चीफ वार्वडन महिंदर कुमार कपिल सहित सैंकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे।

श्री अमरनाथ धाम (बालटाल) पर शिव भोलेनाथ के दर्शनों हेतु हर साल शुरू होती यात्रा के बारे में जानकारी देते संघ के प्रधान पवन सिंगला, पूर्व अध्यक्ष सतीष चीमा और संघ सदस्य एवं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजीव शोरी ने बताया कि श्री अमरनाथ धाम पर शिवलिंग अपने आप प्रकट होते हैं। जहां होती बर्फबारी में इंसान तक जाने से घबराता है लेकिन वहां दो पक्षी जरूर पहुंचते हैं।

भोलेनाथ के शिवलिंग और कबूतर के जोड़े के अलौकिक दर्शन करने का सौभाग्य उन्हीं को प्राप्त होता है जो श्रद्धाभाव से पहुंचते हैं। भंडारा प्रबंधकों ने बताया कि वहां श्रद्धालुओं के लिए वर्षों से आयोजित किए जा रहे विशाल भंडारे में जहां राशन सामग्री भेजी जाती जाती है वहीं श्रद्धालुओं के ठहराव, मेडिकल सुविधाओं का भी खास प्रबंध किया जाता है। इस सामग्री के एकत्रण के लिए नगर के दानी लोग अपनी समर्थ अनुसार दान करते हैं।

 

0 Comments