Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
पंजाब Trending

महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया

फाजिल्का: महाराष्ट्र के विभिन्न नगरों से फाजिल्का आकर राखियां बांधने आई ‘नेशनल फाउंडेशन फॉर दी ब्लाइंड (महाराष्ट्र)’ की नेत्रहीन महिलाओं का फाजिल्का की विभिन्न संस्थाओं द्वारा उपहार देकर सम्मानित कर विदा किया।

पंजाब के राज्यपाल, बी.एस.एफ. के जवानों को राखियां बांधने के बाद इस टीम ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों से भी मुलाकात की। आज रेलवे स्टेशन पर रवाना करते समय समाजसेवक लीला धर शर्मा, प्रफुल्ल नागपाल, नरेश सचदेवा, कमलेश रानी सचदेवा व अन्यों ने नेत्रहीन टीम व उनके साथ आये सदस्यों के गले में सिरोपे डाल, फलों, मिठाईयों से मुंह मीठा करवाया। टीम के अग्रणी मधुकर सूर्यवंशी, आरती लता लैयार ने फाजिल्का वासियों का धन्यवाद किया जिन्होंने अपना भाइयों वाला प्रेम दिखाया।