Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं
पंजाब Trending

 भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये

फाजिल्का  :  भारत-पाकिस्तान के 1947 में हुए विभाजन के समय आज के दिन पाकिस्तान के पाकपटन तहसील के गांव कुम्हारी वाला में पाकिस्तानियों ने हिन्दुओं पर कत्लेआम किया जिनके कई परिवार शहीद हो गए परंतु अपना हिंदू धर्म नहीं छोड़ा। आज फाजिल्का के श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर में श्री राम चरित मानस का पाठ व हवन यज्ञ कर कत्लेआम में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन भेंट किए।

जानकारी देते समाजसेवक लीलाधर शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्षों से श्री सनातन धर्म सेवा संघ पंचायत कुम्हारी वाला, तहसील पाकपटन पाकपटन (पाकिस्तान) रजि० फाजिल्का की तरफ से आज के दिन श्रद्धांजली समारोह में उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाजन के समय पाकिस्तान के इस गांव कुम्हारी वाला में खूंखार डाकू जग्गा आकर हिन्दुओं को ललकारने लगा कि यदि पाकिस्तान में रहना है मुसलमान बनना पड़ेगा। उस समय कालड़ा परिवार के जट्टू राम ने डाकूओं को ललकारते हुए बंदूक से फायर कर भगा दिया।

बाद में मुसलमानों ने हिन्दू परिवारों पर कत्ले आम शुरु कर दिया जिससे कालड़ा परिवार के कई लोग शहीद हो गए। कई परिवारों ने कुएं में कूदकर जान दे दी परन्तु धर्म
नहीं बदला। आज ही के दिन फाजिल्का-सुलेमानकी रोड पर हिन्दुओं की लाशें बिछी पड़ी थी। श्री सनातन धर्म सेवा संघ कुम्हारी वाला (अब पाकिस्तान में) पंचायत रजि.के प्रधान व समस्त सदस्यों ने परमात्मा से मृतकों की आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना की बाद में लंगर का प्रसाद वितरित किया।