ENGLISH HINDI Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
खेल

ब्रिक्स गेम्स-2018 साउथ अफ्रीका में 17 जुलाई से, ट्रॉयल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के नेटबॉल मैदान में 16 जून से

June 10, 2018 07:45 PM

॰॰भारतवर्ष की टीमों में से होगा केवल 20 महिला खिलाड़ियों का चयन

चंडीगढ़ (ब्यूरो)।
ब्रिक्स गेम्स-2018 इस बार साउथ अफ्रीका के जोहान्सनबर्ग शहर में 17 जुलाई से शुरु होंगी जो 22 जुलाई तक जारी रहेंगी। जिसमें नेटबॉल खेल से संबंधित (अंडर-19 वर्ग) की महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगी। जिसके ट्रायल चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के नेटबॉल खेल के मैदान में 16 जून से शुरु होंगे। यह जानकारी नेटबॉल प्रमोशन एसोसिएशन पंजाब के महासचिव एडवोकेट करन अवतार कपिल ने नेटबॉल फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय
महासचिव हरिओम कौशिक द्वारा भेजे गए पत्र संख्या नंबर (एनएफआई-ब्रिक्स-2018) के आधार पर दी। उन्होंने बताया कि भारतवर्ष से केवल उन 20 मेधावी महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो उक्त ट्रायल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगी।
प्रदेश महासचिव कपिल ने बताया कि 22 जुलाई तक होने वाली ब्रिक्स (BRICS) गेम्स 2018 में पांच देश शामिल होंगे। जिनमें ब्राजील, रशिया, इंडिया, चायना और साउथ अफ्रीका हैं। पांच देशों द्वारा संयुक्त तौर पर की जाने वाली अंर्तराष्ट्रिय स्तरीय खेल स्पर्धा के लिए भारतीय खेल मंत्रालय ने नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एनएफआई) को विशेष तौर पर आमंत्रित किया हैं। उन्होंने बताया कि ब्रिक्स आयोजन-2018 में शिरकत करने के लिए ब्राजील देश के प्रेसीडेंट माइकल टेमर, रशिया के प्रेसीडेंट वलादिमीर पुतिन, भारत के  प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी, चाइना के प्रेसीडेंट क्षी जिनपींग और साउथ अफ्रीका के प्रेसीडेंट साइरिल रामाफोशा के पहुंचने की संभावनाएं हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता