Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें
चंडीगढ़ Trending

परिहास, उपहास और संवाद

– रोशन लाल ‘रौशन’

मिल-बैठें जब लोग, तो बातों का मेला लग जाता है,
हँसी-मज़ाक के चंचल रंग में, हर कोई रँग जाता है।
मज़ाक करने और उड़ाने में, अंतर पाया जाता है,
एक में होता निर्मल परिहास, दूजे में उपहास नज़र आता है।
​परिहास अगर हो महफ़िल में, तो सबका मन बहलता है,
उपहास अगर हो किसी का, तो मन को बुरा लगता है।
परिहास से होता मनोरंजन, हर चेहरा खिल-खिल जाता है,
उपहास से दिल को ठेस लगे, रिश्तों में तनाव आ जाता है।
​मीठे संवादों से समस्याओं का भी, सीधा हल निकल आता है,
विवादों में पड़कर अक्सर, आपसी सौहार्द भी मिट जाता है।
हर मानव की सोच-समझ, भले ही एक सीमा को बतलाता है,
ईश्वर की रचना में हर इंसान, अद्वितीय ही बन कर आता है।
​दिलों को जोड़े जो बातों से, वही सच्चा इंसान कहलाता है,
उलझे हुए इन रिश्तों को बस, आदर-भाव ही सुलझा पाता है।
कहे ‘रोशन’ ये बात पते की, जो ये सारा जग बतलाता है,
संवाद और परिहास से ही तो, यह जीवन सुंदर बन जाता है।

लेखक

Admin

1 लेख