Thursday, 12 November 2026
Breaking News
चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन
मनोरंजन Trending

हमारे लिए तो 57 ही 97 है

मनमोहन सिंह ‘दानिश’

एक बार जर्मनी में एक यहूदी कवि को पुलिस पकड़ कर ले गई। उसकी तीन साल की बच्ची को कुछ भी समझ में नहीं आया। उसने अपनी मां से पूछा, ” पुलिस पापा को पकड़ कर क्यों ले गई “? मां ने कहा, ” बेटा तुम्हारे पिता जी ने हिटलर के खिलाफ एक कविता लिखी थी”। बच्ची भोलेपन से बोली, ” तो हिटलर भी पापा के खिलाफ एक कविता लिख देता “। मां ने कहा, ” बेटा अगर हिटलर को पढ़ना लिखना आता तो इतना खून खराबा क्यों होता “?

मेरी इस कहानी का मौजूदा समय के किसी जीवित या मृत व्यक्ति से कोई ताल्लुक नहीं। बस ऐसे ही हिटलर जैसे महान नेता की याद आ रही तो लिख दी। मेरी सोच कहती है कि पढ़ाई लिखाई का कोई फायदा नहीं। अब अगर हमारे एक नेता ने मंच से कह दिया कि 57 का मतलब होता है ” नाईटी सेवन ” यानी 97 तो क्या हो गया।

इसी तरह बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां क्राइम चाहे कितने हो जाएं पर अपराध नहीं होते। क्राइम अंग्रेज़ी का शब्द है उससे हमें क्या, क्राइम होते रहें पर अपराध नहीं होने देंगे। अभी  एबीपी न्यूज की ऐंकर के मुंह से सच्चाई निकली। वह बोली “बीजेपी न्यूज़” में आपका स्वागत है। अब भाई जिसके गुणगान करने की लाखों रुपए तनख्वाह आपको मिलती है वही नाम तो जुबां पर आएगा।

सबसे मज़ेदार दृश्य तो तब सामने आया जब दिल्ली पुलिस जो छात्र प्रदर्शनकारियों पर जम कर लट्ठ चला रही थी वो खुद धरना देती और इंकलाब ज़िन्दाबाद के नारे लगाती नज़र आई। उनका मुद्दा कुछ हो पर वो भी जानते हैं कि अपनी मांगों के लिए अक्सर सड़कों पे उतरना ज़रूरी हो जाता है।

वैसे अपने देश में सब ठीक है। बस सत्ताधारी पार्टी को भी संविधान बचाने के लिए रैली निकालनी पड़ रही है। समझ में नहीं आता कि एक तरफ तो विपक्ष संविधान बचाने के लिए रैली निकाल रहा है दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी भी ऐसा ही कर रही है। आखिर संविधान कौन किसे बचा रहा है? अगर सत्ता में बैठे लोग ही संविधान नहीं बचा पा रहे तो कौन बचाएगा?

0 Comments