Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

असम राइफल्स ने चंडीमंदिर में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद सत्र का आयोजन किया

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
असम राइफल्स ने चंडीमंदिर में मुख्यालय महानिदेशालय असम राइफल्स के तत्वावधान में एक संवाद (इंटरैक्टिव) सत्र आयोजित किया। इस सत्र में पूर्व सैनिकों, असम राइफल्स पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्षों तथा रोहतक, पठानकोट और हमीरपुर के असम राइफल्स पूर्व सैनिक संघों ने भाग लिया।
“जिन्होंने हमारी सेवा की उनकी सेवा करना” विषय के तहत आयोजित संवाद (इंटरैक्टिव) सत्र का उद्देश्य पूर्व दिग्गजों के साथ जुड़ना, उनके साथ संबंधों को मजबूत करना और उनके जीवन के प्रमुख चरण के दौरान देश के लिए किए गए उनके योगदान को स्वीकार करना था। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल पी सी नायर, महानिदेशक असम राइफल्स मुख्य अतिथि थे।
इस अवसर पर, महानिदेशक असम राइफल्स ने चंडीगढ़ के पूर्व और सेवारत सैनिकों के योगदान की सराहना की, जिन्होंने उत्तर-पूर्व और देश की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने में बहुमूल्य योगदान दिया है। उनसे बातचीत करते हुए महानिदेशक ने पूछा कि क्या उनकी कोई पेंशन या कल्याण संबंधी समस्याएँ मुद्दे तो नहीं हैं।  (MOREPIC1)
उन्होंने पूर्व दिग्गजों को भर्ती रैलियों, असम राइफल्स में भर्ती के लिए खेल कोटा, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों/छात्रावासों में आरक्षण, आयुष्मान भारत और असम राइफल्स के दिग्गजों के लिए पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के विस्तार सहित विभिन्न लाभार्थी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महानिदेशक ने प्रत्येक यूनिट स्तर पर एक पूर्व सैनिक (ईएसएम) सेल की अवधारणा, वीर नारियों और विकलांग दिग्गजों को अपनाने और आउटरीच कार्यक्रम के बारे में भी प्रकाश डाला, जिसके तहत असम राइफल्स पूरे भारत में वीर नारियों और दिग्गजों तक पहुंच रही है।
कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें असम राइफल्स के महानिदेशक ने असम राइफल्स पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष, सचिव और अन्य पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। सत्र के दौरान मुख्यालय महानिदेशालय असम राइफल्स (शिलांग) के प्रतिनिधियों ने शिकायतों के पंजीकरण और उनके तत्काल निवारण के लिए एक मंच भी प्रदान किया। पूर्व सैनिकों ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए महानिदेशक असम राइफल्स के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।