Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

ऐ मेरे प्यारे वतन…

सेक्टर-17 अंडरपास में गूंजे देशभक्ति के तराने, हजारों लोगों ने एक साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

चण्डीगढ़ : देशभक्ति के जज्बे, संगीत और तिरंगे की शान के बीच सेक्टर-17 स्थित अंडरपास में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाइट स्टार क्लब की ओर से भव्य देशभक्ति गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर देशभक्ति गीतों का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों पर जमकर झूमे।

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही देशभक्ति के गीतों की धुनें गूंजीं, पूरा अंडरपास देशभक्ति के रंग में रंग गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और युवाओं तक लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोग देशभक्ति गीतों के साथ तालियां बजाते और झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में शहर के अनेक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सतीश कुमार ने ‘संदेसे आते हैं’, कल्पना ने ‘देश रंगीला’ और ‘देश रंगे हैं मेरा’, नरेश कुमार ने ‘चक दे इंडिया’, संजीव डूडेजा ने ‘है प्रीति जहां की रीत सदा’ जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

इसी क्रम में सतवीर सिंह ने ‘होंठों पे सच्चाई रहती है, अमित सिंह ने ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया’ मिसेज संजीव ने ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’, संजीव कुमार ने ‘मेरा जूता है जापानी’ और संजीव सैनी ने ‘वतन पे जो फिदा होगा’ गीत प्रस्तुत कर लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया।

वहीं कुमार मधुकर ने ‘कर चले हम फिदा’, दिनेश मागो ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ब्रह्मपाल ने ‘कर चले हम फिदा जानो-तन’, निट्टू शर्मा ने ‘मेरे देश प्रेमियों’, जुगल जरियाल ने ‘ये देश है वीर’, चंदर मोहन ने ‘आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं जवानों का’, रितु शर्मा ने ‘मेरा रंग दे बसंती’, दीपक ने ‘जिंदगी मौत न बन जाए’ और रजनी ने ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ सहित अन्य कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में कलाकारों सतीश कुमार, संजीव सैनी, सतीश प्रजापति, संजीव डूडेजा, जोहनी, अमित कुमार, नरेश कुमार, जुगल जरियाल, निट्टू शर्मा, चंद्रमोहन, ब्रह्मपाल, रजनी, कल्पना, रितु शर्मा और कुमार मधुकर सहित अन्य कलाकारों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देना रहा। आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

सेक्टर-17 अंडरपास में आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि देशभक्ति केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में हमेशा जीवित रहने वाली भावना है।

0 Comments