Tuesday, 17 November 2026
Breaking News
मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन
चंडीगढ़ Trending

राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सेक्टर 50 पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

दीपक सिंह/ चंडीगढ़

नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 20 अगस्त 2026 को GCCBA, सेक्टर 50, चंडीगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

डॉ. संगम कपूर, प्राचार् ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध एवं निरंतर सीखने के लिए पुस्तकालय एवं इसके डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को Web OPAC, MyLOFT, ONOS, N-LIST, ABI/INFORM एवं Pearson eBooks सहित विभिन्न डिजिटल संसाधनों से परिचित कराया गया।

वेब OPAC, ONOS, N-LIST, ABI/INFORM एवं MyLOFT का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें लॉगिन, पुस्तकों की खोज तथा ई-संसाधनों तक पहुँच की प्रक्रिया समझाई गई। विद्यार्थियों को पुस्तकें शीर्षक, लेखक, विषय एवं की-वर्ड के आधार पर खोजने तथा उनकी उपलब्धता जाँचने की जानकारी भी दी गई।

विद्यार्थियों को पुस्तकालय के नियमों, सुविधाओं एवं शिष्टाचार के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें अपनी पढ़ाई, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट एवं शोध के लिए पुस्तकालय के प्रिंट एवं डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

0 Comments