Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल
राष्ट्रीय Trending

गौमाता को साधारण नहीं समझना चाहिए: भट्ट

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:

श्री राम गौधाम सेवा समिति द्वारा मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश के शियोपुर जनपद से हरिद्वार तक निकाली जा रही ऐतिहासिक गौ यात्रा का चण्डीगढ़ पहुँचने पर गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ द्वारा संस्था परिसर में सभा के प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट कि अगुआई में गौ सेवकों ने जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात गौ यात्रा अगले पड़ाव पौंटा साहिब को रवाना हो गई।

यात्रा का नेतृत्व समिति संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट कर रहे हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस 15 दिवसीय गौ यात्रा का उद्देश्य गांव से लेकर शहर के सड़कों पर निराश्रित घूम रही गौ माता एवं गौ वंशों की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान चलाना है। साथ ही यात्रा के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिये जाने की पुरजोर मांग की जा रही है।

(SUBHEAD)गौ माता हमारे हिन्दू सनातन की माता है, गौ माता की शास्त्रों में बहुत बड़ी महिमा है तथा वह सभी प्रकार से पूज्य है, फिर भी गौमाता की इतनी बुरी दुर्दशा क्यों हो रही है। गौमाता की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा बड़ा धर्म एवं महान पुण्य कार्य नहीं है, गौमाता को कभी भूलकर भी अन्य पशुओं से तुलना ना करें एवं अन्य पशुओं की भांति साधारण नहीं समझना चाहिए, गौमाता के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। गौमाता को अपने घर पर रखकर तन, मन तथा पन सेवा करनी चाहिए ।

यात्रा का शुभारंभ विश्वविख्यात, अनंत श्रीविभूषित, मानसममंज्ञा, संत शिरोमणी पद्मविभूषण श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानन्दाचार्या स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के आशीर्वाद एवं सान्निध्य में 23 अक्टूबर 2023 से मध्य प्रदेश के शियोपुर जनपद से की गई। यह यात्रा मध्य प्रदेश प्रदेश से चलकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से होकर पंजाब से चण्डीगढ़ पहुँची। जहाँ से अब हिमाचल तथा उत्तराखंड के हरिद्वार में पहुंचेगी जहाँ इसका दिव्य एवं भव्य समापन महामण्डलेश्वर के सानिध्य में होगा।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गौरक्षा जन जागरण भारत यात्रा को देशभर के संत समाज एवं प्रबुद्धजनों का का आशीर्वाद मिल रहा है। इस ऐतिहासिक गौरक्षा जन जागरण भारत यात्रा का उद्देश्य गांव से लेकर शहरों में पैदल मार्गों में तथा सड़कों पर घूम रही गौ माता एवं गौ वंशों की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए समस्त आम जन से की जा रही है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में गौ माता की रक्षा एवं संवर्धन का कार्य सेवा भाव से कर पुण्य के भागी बने।
गौ यात्रा 5 नवम्बर 2023 पोण्टा साहिब (हिमाचल) से चलकर हरिद्वार (उत्तराखण्ड) पहुचेंगी। इस यात्रा का 6 नवम्बर 2023 हरिद्वार में यथाविधि सम्पन्न समारोह होगा।

0 Comments