Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल
राष्ट्रीय Trending

व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत महा अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन

Read in:Hindi

अबोहर, राज सदोष:
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट शक्तिपीठ निहाल खेड़ा एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार सेवा समिति अबोहर द्वारा व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत महा अभियान के तहत सरदार पटेल मेडिकल इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग एंड हॉस्पिटल में नशा मुक्ति में योग की भूमिका पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष डॉ गौरी शंकर मित्तल दीप ने जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर गौतम शर्मा, प्रिंसिपल हरिंद्र कौर, गायत्री परिवार के ट्रस्टी डॉ रमेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
गायत्री शक्तिपीठ निहाल खेड़ा के व्यवस्थापक हीरालाल चौहान ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत महाअभियान को आगे बढ़ाने के लिए देश भर में सेमिनार व्यसन मुक्ति रेलिया का आयोजन कर रावण रूपी नशाखोरी से देश को मुक्त करवाने का आवाहन किया है।
सहायक आचार्य योग,संस्कृतविश्वविद्यालय जयपुर से डॉक्टर नवनीत मलेठीया ने संस्थान के विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए कहा की नशा मुक्ति में योग की अहम भूमिका होती है ।
मुख्य अतिथि डॉक्टर नीरजा एस. एम. ओ. सिविल हॉस्पिटल ने विद्यार्थीयों को जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश सेवा का नशा जीवन में अपनाओ।
मनोचिकित्सक डॉक्टर महेश ने कहा कि जो विद्यार्थी अपने जीवन में योग करेगा वह कभी भी नशा की ओर नहीं जा सकता।
डॉक्टर रमेश वर्मा,रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ डिपार्मेंट, ने कहा कि देश का युवा स्वस्थ, विवेकी, स्वावलंबी और सेवाभावी होगा तो राष्ट्र सशक्त, श्रेष्ठ ,संपन्न और सुखी बनेगा। कार्यक्रम के अंत में व्यसन मुक्ति रैली का आयोजन भी किया गया।

0 Comments