Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
खेल Trending

नेटबाल की महिला व पुरुष टीमों ने जीते मैच

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

गोवा में 37वें नेशनल गेम्स में हरियाणा ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। हरियाणा की नेटबाल की महिला व पुरुष टीम ने पहले दिन अपने दोनों मैच जीत कर प्रदेशवासियों को जीत का तोहफा दिया है। (SUBHEAD)
गोवा में खेले गए अपने पहले मैच में पुरुषों की टीम ने महाराष्ट्र को 63-48 के अंतर से हराया। वहीं, महिला नेटबॉल टीम मुकाबले के पहले मैच में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 44-37 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। नेटबॉल की दोनों टीम की जीत पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व हरियाणा दल के इंचार्ज मनीष कुमार ग्रोवर और नेटबॉल संगठन के हरियाणा अध्यक्ष हरिओम कौशिक ने सभी खिलाड़ियों को ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दोनों टीमें सभी मुकाबलों में भी जीत हासिल करके साल 2022 की तरह गोल्ड मेडल जीतने का काम करेंगी।