Monday, 17 August 2026
Breaking News
गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम भारत-पाक सरहद पर मनाया स्वतन्त्रता दिवस
राष्ट्रीय Trending

अक्षरधाम के निर्माता महंतस्वामी महाराज को 'की टू द सीटी' अवार्ड

Read in:Hindi

अबोहर, राज सदोष
विश्वभर में 1200 मंदिरों के निर्माता व अमरीका में अक्षरधाम के संकल्पकर्ता प्रमुखस्वामी महाराज के जीवन सूत्र, 'दूसरों के सुख में अपना सुख' के आधार पर बीएपीएस स्वामिनारायण अक्षरधाम रोबिन्स्विले के निर्माण में भगवान स्वामिनारायण के प्रति उनकी नि:स्वार्थ सेवा भक्ति का सम्मान किया गया। न्यू जर्सी की सरकार ने रोबिन्स्विले शहर का ''की टू द सीटी'' अवार्ड महंतस्वामी महाराज को अर्पण कर अपनी कृतज्ञता अर्पित की। श्रीमद राजचंद्र मिशन के आध्यात्मिक प्रमुख, पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी ने, प्रमुखस्वामी महाराज के जीवन के कई क्षणों को याद करते हुए कहा कि जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह थी आध्यात्मिक अनुशासनों का पालन करने में उनकी दृढ़ता। उन्होंने कभी भी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया और यही बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। वाशिंगटन डीसी में बहरीन साम्राज्य के दूतावास के उप राजदूत महामहिम यूसुफ अहमद ने कहा कि मुझे यह कहना ही होगा कि यह काफी आश्चर्यजनक है कि यह सुंदर सफेद कमल यहीं गार्डन स्टेट में खिला है। इलिनोइस के अमेरिकी कांग्रेसी जोनाथन जैक्सन ने कहा- कि अक्षरधाम आस्था का मूर्त स्वरूप है, यह भगवान के प्रति श्रृद्धा का मूर्त स्वरूप है। न्यू जर्सी के अमेरिकी कांग्रेसी जेफ वान ड्रू ने कहा कि आपने यहाँ जो किया है, यह एक बहुत बड़ा सम्मान है, न केवल न्यू जर्सी राज्य बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए भी। महंतस्वामी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रमुख स्वामी महाराज का संदेश सरल, फिर भी गहरा था। दूसरों की खुशी में, हमारी खुशी निहित है। इतना सरल वाक्यांश, फिर भी इतना शक्तिशाली कि यह दुनिया को बदल सकता है।