Wednesday, 21 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
राष्ट्रीय Trending

धोखाधड़ी में गिरफ्तार फर्जी पत्रकार सुरेंद्र आहुजा दो दिन के रिमांड पर

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/जीरकपुर7फतेहाबाद

बार-बार लोगों से धोखे से रुपये ऐंठने के मामले में कुख्यात स्वयंभू पत्रकार सुरेंद्र आहुजा को आखिर धोखाधड़ी में धर दबोचा। पुलिस ने उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है। बताते हैं कि सुरेंद्र आहुजा ने पंचकूला में मुंहबोली बहन बनाकर उससे रुपये ऐंठ लिए और बाद में उसे व उसके पति को झूठी शिकायतें देकर प्रताड़ित करने का भी प्रयास किया था।

शिकायत के आधार पर जीरकपुर के थाना ढकोली में सुरेंद्र आहुजा के खिलाफ भादंसं की धारा 406, 420 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में संतोष पत्नी दीपक कुमार निवासी ढकोली ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि सुरेंद्र आहुजा जोकि अपने आप को पत्रकार बताता था और हमारे फ्लैट में किराए पर रहता था। इस दौरान सुरेंद्र आहुजा ने उनसे मेलजोल बढ़ाना आरंभ कर दिया, क्योंकि हम उसे फतेहाबाद से जानते थे। आरोपी ने उसको अपनी धर्म बहन बना लिया और घर जैसा माहौल बनाकर हमारे साथ रहने लगा।

(SUBHEAD)एक महीने के बाद उक्त सुरेंद्र आहूजा ने जरूरत पडऩे पर मुझसे पैसे लेता और बाद में वापस कर दिया करता था। वह ऑनलाइन और कभी-कभी नकद में पैसे लेता था और उसी तरह वापस कर देता था।14-अक्तूबर 2021 को सुरेंद्र आहूजा ने मुझसे कहा कि मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं, जिनकी शादी करनी है इच्छा जताई कि वह पहले अपना अपना घर बना लूं और पांच लाख रुपए मांगे कि उसने पेशमी रकम देनी है और वह 15 दिन में लौटा देगा। महिला ने बताया कि उसकी बातों में आकर मैंने उसे पांच लाख रुपये दे दिए। जब रुपये वापिस मांगे तो आरोपी ने उसे एक चेक दे दिया। चेक को जब बैंक में लगाया तो पता चला कि बैंक आंध्रा बैंक का था और वह यूनियन बैंक में मर्ज हो गया था। आरोपी को इस बात का पता था, लेकिन फिर भी उसने उसे यह चेक बंद बैंक का दिया।

बाद में पता चला कि सुरेंद्र आहुजा पर धोखाधड़ी केे कई मुकदमे दर्ज हैं। अभी हाल ही में एक दूसरे मामले में पहले भी वह जेल जा चुका है।

धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं आरोपी के खिलाफ

आरोपी सुरेन्द्र आहूजा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें ढकोली, जीरकपुर में दर्ज एफआईआर नंबर 30 दिनांक 11/04/2023 धारा 420,406 व पंचकूला सेक्टर 20 थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 83 दिनांक 23/4/2022 धारा 120बी,384,385, 419, 420, 467, 468, 471 व थाना फतेहाबाद में एफआईआर नंबर 662 दिनांक 11/12/2019 धारा 406, 506 व थाना सदर फतेहाबाद एफआईआर नंबर 326 दिनांक 25/6 /2016 धारा 67, 506 व माननीय न्यायालय हिसार दिनांक 29/7/2021 चेक बाउंस मामले में सेक्शन 138 के तहत 6 माह की सजा के अतिरिक्त अलग-अलग अन्य मामलों में भी माननीय न्यायालयों में मामले विचाराधीन हैं।

0 Comments