Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
हिमाचल Trending

आपदा की इस घड़ी में हिमाचल के साथ दृढ़ता से केंद्र सरकार, होगी हरसंभव मदद : अनुराग ठाकुर

Read in:Hindi

फेस2न्यूज, शिमला/सिरमौर/ बिलासपुर/ धर्मपुर /सुजानपुर

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान का अवलोकन व पीड़ितों का दर्द साझा करने हेतु केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं। पिछले दो दिनों में शिमला सिरमौर बिलासपुर धर्मपुर और सुजानपुर का सघन दौरा करने के बाद आज श्री ठाकुर नादौन और देहरा विधानसभा क्षेत्र के पीड़ितों से मिले व उनका सुख दुख बांटा।

आपदा पीड़ितों से मिलने के पश्चात श्री ठाकुर ने कहा, “इस बार भारी वर्षा के कारण जान- माल का काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों ने अपने स्वजन खोए हैं। अभी भी कई मकानों के ऊपर खतरा बना हुआ है। कई परिवार अपने घरों से निकलकर शरणार्थी केंद्रों में रहने को मजबूर हैं।” 

(SUBHEAD) दौरे में श्री ठाकुर ने देहरा विधानसभा में धंगड़ पंचायत में गावों में आपदा से उपजे हालतों का निरीक्षण किया व वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के चलते राहत कैंपों में रह रहे लोगों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। इसके पश्चात श्री ठाकुर अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के रैल व ढलियारा में पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया और उनका ढांढस बंधाया।

लेह के एक सड़क हादसे में हिमाचल के जवान विजय कुमार के वीर गति को प्राप्त होने को दुखद बताते हुए श्री ठाकुर ने कहा, “यह नुकसान केवल इन परिवारों का नहीं बल्कि प्रदेश और देश का भी है। देश की सुरक्षा करने वाले सपूत का जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति होती है। हम परिवार को सभी सरकारी सुविधा और मदद मुहैया कराएंगे। विजय जी काफी कम उम्र के थे, एक वर्ष पहले उनका विवाह हुआ था इसलिए हम उनके परिवार की मांग के अनुरुप उनकी पत्नी को रोजगार व परिवार को अन्य सुविधाएं दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे”