Monday, 15 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
राष्ट्रीय Trending

राष्ट्रपति देखेंगी 'गदर 2', अनिल शर्मा बोले- फिल्म को इतना बड़ा सम्मान मिलना गर्व की बात

Read in:Hindi

फेस2न्यूज, नई दिल्ली

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसका बोलबाला फैन्स के बीच बखूबी देखा जा रहा है. इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ये है. दर्शकों के बीच माहौल ऐसा बना है कि हर तरफ सिर्फ तारा सिंह और सकीना की ही चर्चाएं हो रही हैं. अनिल शर्मा ने इस फिल्म का निर्देशन संभाला है. खबर आ रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'गदर 2' देखने की इच्छा जाहिर की है. 

अनिल शर्मा ने इस बात को कन्फर्म करते हुए आजतक डॉट इन संग बातचीत में खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा- कल हम बैठे हुए थे, अचानक सेंसर बोर्ड के यहां से हमें फोन आया और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आपकी फिल्म देखना चाहती हैं. और फिर उन्होंने हमें ईमेल किया. हम सभी खुशी से झूमने लगे और गर्व महसूस हुआ. इतना बड़ा सम्मान 'गदर 2' को मिल रहा है, हम तो समझ ही नहीं पा रहे हैं.

“रविवार को हम लोग राष्ट्रपति जी से मिल रहे हैं और उनके साथ फिल्म देखने वाले हैं. हम सभी के लिए यह सम्मान के साथ बहुत गर्व की बात है. सभी लोग बहुत खुश हैं. सभी जश्न मना रहे हैं. फिल्म को सेलिब्रेट कर रहे हैं. हमारे लिए यह बड़ी बात है. हम सभी फिल्म को प्रेसिडेंट हाउस में देखेंगे.” फिल्म की बात करें तो सनी देओल का तारा सिंह के अवतार में जनता ने पहली बार साल 2001 में बड़े पर्दे पर देखा था. 'उड़ जा काले कावां और में निकला गड्डी लेकर दोनों ही गाने प्रसिद्व हुए.

इस बार भी दोनों गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. अनिल शर्मा ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि फिल्म की 20 लाख टिकट एडवांस में बुक हो चुकी हैं. 

सोशल मीडिया पर तमाम वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें कई लोग सनी देओल के पोस्टर पर फूल और दूध चढ़ाते दिख रहे हैं. जश्न मना रहे हैं.