Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

अबोहर की नवरीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी की बीएड मेरिट में हासिल किया प्रथम स्थान

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  अबोहर . डीएवी शिक्षा महाविद्यालय की छात्रा नवरीत कौर ने 92.87 % मार्क्स लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी की बीएड मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान एवं यूनिवर्सिटी गोल्ड मैडल (बीएड सेशन 2021 -2023) अपने नाम कर लिया. कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विजय ग्रोवर ने बताया कि नवरीत के गोल्ड मैडल के इलावा उनके संस्थान की बीएड छात्रा पलक गोयल ने इस परीक्षा के नतीजों में संयुक्त रूप से पांचवा स्थान, छात्रा रमनदीप कौर ने आठवां स्थान एवं छात्रा जशनदीप कौर ने नौंवां स्थान हासिल किया है.

इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में जश्न का माहौल बन गया, कॉलेज स्टाफ़ ने मिठाइयां बाँट कर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया. इस मौके पर डॉक्टर विजय ग्रोवर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण अध्यापन शिक्षण एवं विद्यार्थी केंद्रित नीतियां उनके संस्थान की सबसे बड़ी विशेषताएं हैं, और भविष्य में भी इसी जज़्बे के साथ विद्यार्थियों की बेहतरी और व्यक्तित्व विकास के लिए हरसंभव कोशिश किए जाती रहेगी.

पंजाब टेट परीक्षा में भी संस्थान के सैंकड़ों विद्यार्थी इस इस कड़ी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, वहीँ पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग में अध्यापक भर्ती परीक्षाओं में भी उत्तीर्ण होकर कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉलेज का परचम पूरे पंजाब में फहराया है. .