Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
हिमाचल Trending

एसजेवीएन की पहल: मुख्‍यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ का अंशदान: नन्‍द लाल शर्मा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज, शिमला

नन्‍द लाल शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अवगत करवाया कि एसजेवीएन हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में (दो करोड़ रुपए) का अंशदान करने जा रहा है। नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन की इस वित्तीय मदद से हाल ही में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई वर्षा और इसके परिणामस्वरूप आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता मिलेगी।

अत्यधिक वर्षा एवं बादल फटने से बाढ़, भूस्खलन, घर एवं पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच भी बाधित हो गई है। नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन राहत कार्यों में सरकार के प्रयासों को सफल बनाने में हमेशा सहभागी रहेगा।(SUBHEAD)

उन्‍होंने कहा कि हम संकट की इस घड़ी में राज्य के लोगों के साथ खड़े हैं। हमें उम्मीद है कि यह फण्‍ड हाल ही की बाढ़ के पश्‍चात जीवन का पुनर्निर्माण करने में लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगा। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस आपदा की स्थिति से निपटने के लिए और जरूरतमंदों की सहायता हेतु उदारतापूर्वक दान करें।

शर्मा ने राज्य में भूस्खलन और भयंकर बाढ़ से जान-माल के नुकसान पर भी दुख व्यक्त किया। इससे पहले एसजेवीएन के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक दिन के वेतन के रूप में लगभग (पचपन लाख रुपए) का अंशदान दिया है।