Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
हिमाचल Trending

थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

Read in:Hindi

थुनाग बाजार में बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा

फेस2न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मण्डी ज़िला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग उप-मण्डल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से थुनाग बाजार में हुए नुकसान का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थुनाग के साथ बहते नाले केे तटीयकरण के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मकान बाढ़ में बह गया है, उसे सरकार की ओर से सुरक्षित स्था पर मकान के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को बाजार से मलबा इत्यादि शीघ्र हटाने के भी निर्देश दिए।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने थुनाग बाजार का व्यापक दौरा कर नुकसान का जायजा लेने के उपरान्त प्रभावितों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस विपदा की घड़ी में थुनाग के लोगों एवं प्रभावितों के साथ है और उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव एवं मिल्कफेड के पूर्व अध्यक्ष चेत राम ठाकुर, कांग्रेस नेता नरेश चौहान, पवन ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चौधरी, पुलिस अधीक्षक सौम्य साम्बसिवन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।