Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
हिमाचल Trending

हमीरपुर में सावन की झड़ी में लगी विकास की झड़ी: मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास और कई प्रोजैक्ट किए शुरू

Read in:Hindi

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के प्रवास के तीसरे दिन  सलासी में 5.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जल शक्ति विभाग हमीरपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय, उठाऊ जलापूर्ति योजना हमीरपुर के तहत 15 करोड़ रुपये से जल स्रोत का उन्नयन और 11.36 करोड़ रुपये से कुड़िहार-मसियाना सड़क को चौड़ा करने और सुधार कार्य की आधारशिला रखी।

फेस2न्यूज/हमीरपुर 

मुख्यमंत्री ने सुक्कर खड्ड पर 3.93 करोड़ रुपये के पुल का भी उद्घाटन किया, जिससे खाटवीं गांव के निवासी लाभान्वित होंगे। उन्होंने हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल, अणु में हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटिड (एचपीपीसीएल) के सौर कार्यालय और 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित युद्ध स्मारक हमीरपुर की आधारशिला रखी।

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इन सभी परियोजनाओं से लोगों को लाभ होगा। हमीरपुर में परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल के उद्घाटन से ट्रांसपोर्टरों को सुविधा मिलेगी, जिससे उनका परिचालन सुव्यवस्थित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सौर और हरित ऊर्जा के दोहन के लिए कृतसंकल्प है, जो पर्यावरणीय अनुकूल पहल के प्रति प्रदेश सरकार के सतत् समर्पण को दर्शाती है।एक प्रश्न के उत्तर में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए प्रत्येक निर्णय का उद्देश्य पूरे राज्य में व्यापक विकास को बढ़ावा देना और प्रदेश के लोगों का कल्याण सुनिश्चित करना है। वर्तमान प्रदेश सरकार लालफीताशाही में विश्वास नहीं करती। सरकार गवर्नेंस में दक्षता और समयबद्धता को बढ़ावा दे रही है।(SUBHEAD)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की हाल ही में जमानत खारिज होने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी ने कोई गलत काम नहीं किया है बल्कि वह राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के समर्थक हैं। राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों के साथ अनूठा संबंध बनाया है और यही उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध का कारण भी बना है।

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों के हित में पहली ही कैबिनेट में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का निर्णय किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि सेवानिवृत्त व्यक्तियों को एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए एक निश्चित आय प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आखिरी दिन तक जन कल्याण के प्रति समर्पणभाव से कार्य करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ऐसे निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे लोगों को लाभ मिले और राज्य की समग्र प्रगति और समृद्धि में योगदान भी सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा और सुरेश कुमार, पूर्व विधायक अनिता वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।