Saturday, 18 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
मनोरंजन Trending

शार्ट फिल्म `सुंदरवन की सुंदरी’ इसी महीने होगी रिलीज

Read in:Hindi

फिल्म में रज़ा मुराद के साथ शिवम् सिन्हा, हिमांशु गोयल, अभिषेक चह्वाण, रीवा अरोरा और भक्ति कुबावत हैं

धरमपाल/मुंबई

पिछले कुछ सालो में शार्ट फिल्मो ने अपनी ख़ास पहचान बनायीं है और आजकल बड़े बड़े एक्टर्स भी शार्ट फिल्म में नज़र आ रहे हैं. नामी बॉलीवुड एक्टर्स जैसे राधिका आप्टे, मनोज बाजपेयी, सुनील शेट्टी, अनुराग कश्यप शार्ट फिल्मों में नज़र आ रहे हैं.

नामी और लोकप्रिय कलाकार रज़ा मुराद भी बहुत जल्द एक शार्ट फिल्म `सुंदरवन की सुंदरी’ में नज़र आएंगे. उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं शिवम् सिन्हा, हिमांशु गोयल, अभिषेक चह्वाण, रीवा अरोरा और भक्ति कुबावत.(SUBHEAD)

इस फिल्म में हिमांशु गोयल एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे है. वह अपने सीन्स को लेकर काफी एक्ससाइटेड हैं. रीवा के साथ उनका एक बहुत ही इमोशनल सीन है जो थोड़ा उनके लिए चाल्लेंजिंग था लेकिन सीन बहुत अच्छा निकल कर आया है. बहुत जल्द हिमांशु बॉलीवुड फिल्म में नज़र आएंगे. हिमांशु और रीवा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखते बनती है.

शिवम् अपनी शार्ट फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और रज़ा मुराद के साथ उनके बहुत इंटेंस सीन्स हैं. शिवम् की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था जब रज़ा मुराद ने उनकी आवाज़ की तारीफ की. शिवम् अपने लुक को लेकर भी काफी खुश हैं क्यूंकि इस बार वह 70 के दशक के एक्शन हीरो के लुक में नज़र आएंगे.

अभिषेक कहते हैं की भले ही यह एक शार्ट फिल्म है लेकिन यह एक बॉलीवुड फिल्म की तरह शूट हुई है और दर्शको को यह फिल्म और उनका किरदार बहुत पसंद आएगा. उनका रीवा अरोरा के साथ एक बहुत ही रोमांटिक सीन है और रज़ा मुराद के साथ काम करके उन्हें बहुत सीखने को भी मिला.

यह तीनो ही कलाकार शार्ट फिल्म के बाद एक बॉलीवुड फिल्म में नज़र आएंगे.

फिल्म मार्च के अंत में रिलीज़ होगी. सचिन गुप्ता इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और और यह चिलसाग पिक्चर्स बैनर में बन रही है.