Sunday, 28 June 2026
Breaking News
मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया
पंजाब Trending

शहीद भगत सिंह एसोसिएशन ने किया शहीदों को याद

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
शहीद भगत सिंह एसोसिएशन की ओर से आज पूरे पंजाब में शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया गया। अबोहर इकाई की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कर्नल एसपीआर ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का सपना वो भारत था, जिसमें न तो जात पात, न अमीर गरीब का भेदभाव और न ही धर्मों के नाम पर झगड़े थे। लेकिन आजादी के बाद उपरोक्त तीनों चीजों से छुटकारा पाने की बजाये हम देशवासी जात-पात, धर्म, भेदभाव में ही उलझे जा रहे हैं। हमारे शहीद आज जब स्वर्ग से धरती पर देखते होंगे तो उन्हें भी पछतावा होता होगा कि उनके सपनों का भारत आज 75 वर्षों बाद भी नहीं बन पाया। इसलिये आज की युवा पीढि को बहुत काम करने की जरूरत है। देश के लिये और समाज के लिये हमें सोच बदलने की दिशा की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि शहीदों की सोच पर पहरा देते हुए हमें संकल्प लेना होगा कि हम कुरीतियों को दूर कर स्वच्छ सोच एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे। इस मौके पर तेजिंद्र खालसा, दीपक मेहता, जतिन धवन, गौरव नागपाल, सोनू सिहाग, पवन कुमार, राज नरूला व धर्मेन्द्र कुमार मौजूद थे।