Saturday, 29 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

पटवारी व उसका करिंदा रिश्वत लेते विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के मकसद के साथ आरंभ की मुहिम के अंतर्गत सोमवार को भवानीगढ़, संगरूर जिले में तैनात पटवारी सुमनदीप सिंह और उसके प्राईवेट साथी नरिन्दरपाल को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व पटवारी और उसके साथी को अजीत सिंह निवासी भवानीगढ़ की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
ज्यादा जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी और उसके साथी ने शिकायतकर्ता के पैतृक मकान का इंतकाल करवाने के बदले रिश्वत के तौर पर 2500 रुपए की माँग की है।
इस शिकायत की जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी पटवारी और उसके साथी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।