Saturday, 01 August 2026
Breaking News
ठहरे चरण, बहती करुणा: चातुर्मास का गूढ़ दर्शन और सूक्ष्म अहिंसा श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति एडवोकेट रोहित जोशी लोजपा (रामविलास), चण्डीगढ़ के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नियुक्त मुख्यमंत्री ने ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का किया विमोचन गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम गुरु रविदास नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल ट्रॉफी का करेंगे अनावरण पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों  गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन
हरियाणा Trending

सरपंचों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा भर में प्रदर्शन,

Read in:Hindi

हिसार/हांसी, फेस2न्यूज: (SUBHEAD)
हरियाणा के आंदोलन कर रहे सरपंचों पर चंडीगढ़ में किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेश के हर जिले में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के पुतले फूंके। इसी कड़ी में हांसी में भी विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र सोरखी ने इस मौके पर कहा कि पंचायतों को पूरे अधिकार देने, राइट टू रिकॉल व ईटेंडरिंग के विरोध में प्रदेश भर के पंच-सरपंच आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान प्रदेशभर के सरपंच जब अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ प्रदर्शन करने गए तो पुलिस ने बेरहमी से उन पर लाठीचार्ज किया, जिसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। इस लाठीचार्ज में सैकड़ों सरपंच जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से कई तो अभी भी हॉस्पिटल में दाखिल है। चुने हुए प्रतिनिधियों पर इस तरह सरकार द्वारा लाठीचार्ज करवाना अंग्रेजों के शासन की याद को ताजा करता है। हरियाणा की गठबंधन सरकार को सचेत करते हुए आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोरखी ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों की आवाज को सरकार इस तरह लाठियों से नहीं दबा सकता। सरपंचों पर जो अत्याचार किया गया है, इसका प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में हर एक लाठी का हिसाब लेगी।
प्रदेश प्रवक्ता सोरखी ने आगे कहा कि सरकार को उनकी जायज मांगों के लिए बातचीत का रास्ता बनाना चाहिए। पंचायत मंत्री को सरपंच और पंचों की बातों पर ध्यान देना चाहिए। इस सारे मामले में मुख्यमंत्री की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। मुख्यमंत्री को सरपंचों के आंदोलन के सम्बन्ध में अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए व इनकी जायज मांगों को तुरंत मान लेना चाहिए। सरकार द्वारा जो लाठीचार्ज करवाया गया है, उसके संबंध में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी चाहिए और दोबारा इस तरह की कोई घटना ना हो, इसके बारे में भी कड़े कदम उठाने चाहिए। पुतला फूंकने के बाद आप नेताओं ने पुतले वाले स्थान को झाडू से साफ भी किया। प्रदर्शन में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।