Tuesday, 24 November 2026
Breaking News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है
पंजाब Trending

एस.एच.ओ. तथा उसके गनमैन के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान आज फ़िरोज़पुर छावनी के एस.एच.ओ. के तौर पर तैनात इंस्पेक्टर नवीन कुमार और पंजाब होम गार्ड (पी. एच. जी.) वालंटीयर जतिन्दर गिल के विरुद्ध 15,000 रुपए रिश्वत मांगने और हासिल करने के लिए भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस मामले में एस. एच. ओ. नवीन कुमार को गिरफ़्तार कर लिया गया है और टीमें गठित करके होम गार्ड वालंटियर को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त इंस्पेक्टर को फ़िरोज़पुर छावनी के निवासी ललित कुमार के पासी की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।  (SUBHEAD)
अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच कर आरोप लगाया कि उक्त एस. एच. ओ. ने दूसरे पक्ष के खि़लाफ़ दर्ज किये पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले 20,000 रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे हैं। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की माँग करते हुये उस समय की बातचीत को रिकार्ड कर लिया और दोषी पर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए इसको सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो के आगे पेश कर दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि फ़िरोज़पुर यूनिट की विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर दोषी एस. एच. ओ. को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में उसके गन्नमैन के द्वारा 15,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू कर लिया। उक्त होम गार्ड वालंटीयर ने एस. एच. ओ. की तरफ़ से रिश्वत की राशि प्राप्त की और ख़ुद गिरफ़्तार होने से बच कर निकल गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में विजीलैंस ब्यूरो की टीम गिरफ़्तारी के लिए उसकी खोज कर रही है।
इस सम्बन्धी उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments