मुक्तसर, फेस2न्यूज:
विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम अधीन पावरकॉम विभाग के सब डिविजन मीटर रीडर को पांच सौ रुपये रिश्तव लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उक्त मीटर रीडर को टिब्बी साहिब रोड निवासी संदीप कुमार द्वारा मुख्यमंत्री एंटी करप्पशन एक्शनलाइन पर दी गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायत कर्ता अनुसार मीटर रीडर गुरमीत सिंह उसकी आटा चक्की के मीटर का लोड़ बढ़ाने का डरावा देकर दो हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। मगर पांच सौ रुपये में लेन-देन हो गया। उसने पांच सौ रुपये देते हुए की वीडियो बना ली और विजिलेंस को शिकायत के साथ प्रमाण के रुप में दे दी। शिकायत की जांच के दौरान आरोपी रीडर शिकायतकर्ता से रिश्वत लेता पाया गया, जिस पर आधार पर उक्त मीटर रीडर के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून तहत केस दर्ज कर विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।
पंजाब
Trending
मीटर रीडर पांच सौ रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Read in:Hindi