Monday, 29 June 2026
Breaking News
मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया
पंजाब Trending

डेराबस्सी: थमने का नाम नहीं ले रहा अवैध खनन का कारोबार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
सरकार द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं, इसके बावजूद खनन का गढ़ माने जाने वाले अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। खनन माफिया बेखौफ होकर खेतों से मिट्टी निकालकर बेचने का धंधा कर रहे हैं। खेतों से 10 से 20 फीट बालू निकालकर बेचा जा रहा है। ऐसा ही मामला बहोडी गांव में सामने आया है। शिकायत मिलने पर खनन विभाग के एसडीओ व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी उक्त जमीन के मालिक का रिकॉर्ड खंगाल रहा है, जिसके बाद उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।   (SUBHEAD)
एसडीओ लखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग खेतों से रेत निकाल कर गांव बहोरी में बेच रहे हैं। बीती शाम उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो मौके पर 10-15 गहरे गड्ढे थे। एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर मौके पर मौजूद था, जिस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान गांव कराली निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसडीओ ने बताया कि मौके के हालात को देखकर साफ है कि यहां कई दिनों से अवैध खनन हो रहा है। एएसआई केवल कुमार ने बताया कि खनन विभाग के एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गयी है। पंजाब सरकार की ओर से लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं जबकि धरातल पर कोई भी काम नहीं हो रहा है सरकार के नुमाइंदों की ओर से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं।