Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान में तरनतारन से तीन किलो हेरोइन और एक पिस्तौल की बरामद

Read in:Hindi

तरनतारन, फेस2न्यूज:
नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही जंग ने सीमा पार तस्करी को एक बड़ा झटका दिया, जब पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान में तरनतारन के गांव मियांवाल के सीमावर्ती इलाके से तीन किलो हेरोइन के तीन पैकेट के साथ एक 0.30 बोर की पिस्तौल, मैगजीन के साथ व पाँच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस खेप को पाक स्थित तस्करों ने सीमा पार से एक ड्रोन का उपयोग करके एयरड्रॉप किया था।
पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को खेमकरण इलाके में भारत-पाक सीमा के पास ड्रोन की आवाज़ सुनने पर एक नागरिक द्वारा दी गई सूचना के आधार पर तरनतारन जि़ले की पुलिस टीमों ने तुरंत सूचना बीएसएफ के साथ साझा की और संयुक्त रूप से उस क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया, जो भारत-पाक सीमा से 1 किलोमीटर के दायरे में था।
उन्होंने कहा, ‘‘आसपास के खेतों की गहन जाँच करने पर पुलिस और बीएसएफ की टीमों ने मियांवाल के इलाके से गोला-बारूद के साथ 3 किलो हेरोइन और एक पिस्तौल की खेप सफलतापूर्वक बरामद की है।’’
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने अमृतसर में राम तीरथ रोड पर एक विशेष नाका लगाने के दौरान एक किशोर के कब्जे से 15 पैकेट हेरोइन जिनका वजऩ 15 किलोग्राम था, और 8.40 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद करने के बाद गिरफ्तार किया था। इस खेप को भी पाक स्थित तस्करों द्वारा ड्रोन का उपयोग करके एयरड्रॉप किया गया था और आरोपी पार्सल को अमृतसर के सीमावर्ती गांव कक्कड़ से प्राप्त करने के बाद डिलीवरी करने जा रहा था।
अधिक जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन गुरमीत चौहान ने कहा कि पाक तस्करों की पहचान का पता लगाने के लिए जाँच की जा रही है, जिन्होंने ड्रोन के माध्यम से खेप भेजी थी, और उनके भारतीय सहयोगियों का भी पता लगाने के लिए जाँच की जा रही है, जो इस खेप को प्राप्त करने वाले थे।
इस बीच तरनतारन के खेमकरण पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 23, 27-ए और 29 और एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 10, 11 और 12 के तहत केस एफआईआर नंबर 8 दिनांक 10/2/2023 दर्ज किया गया है।