Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए
पंजाब Trending

500 पेटी शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ मिलकर सांझे ऑपरेशन के तहत सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर एक ट्रक चालक को 500 पेटी शराब सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह शराब चंडीगढ़ से हरियाणा व उसके साथ लगते राज्यों में बेची जानी थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 61-1-14 और 78 (2) एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय निवासी बरवाला थाना शाहाबाद डेरी दिल्ली के रूप में हुई है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार यह शराब चंडीगढ़ से सस्ते भाव में खरीदकर हरियाणा व साथ लगते राज्यों में महंगे भाव पर बेची जाती थी। मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि दिल्ली निवासी विजय को सूचना के आधार पर 200 फीट चौड़ी सड़क पर नाकेबंदी दौरान पकड़ा है। जिसके पास से 500 पेटी शराब की बरामद हुई है। जिसके खिलाफ पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी के पास किसी तरह का लाइसेंस या परमिट नहीं था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

0 Comments