Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

सरकारी रिकॉर्ड को नष्ट करने के आरोप में गमाडा का अस्टेट अफ़सर गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मंगलवार को महेश बांसल, अस्टेट अफ़सर (तालमेल), गमाडा, मोहाली को भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 13 (1)(ए) और 13 (2) और आई. पी. सी. की धारा 409, 420, 120-बी के अधीन पुलिस थाना फ्लायंग स्कुऐड, पंजाब, मोहाली में दर्ज एफआईआर नंबर 03, तारीख़ 17. 01. 2023 के सम्बन्ध में गिरफ़्तार किया है।
जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त केस उमेश गोयल, सैक्टर 80, एसएएस नगर की शिकायत पर महेश बांसल, सुनेहरा सिंह निवासी सोनीपत, हरियाणा, डॉ. परमिन्दरजीत सिंह, दलजीत सिंह, सीनियर सहायक और रिकॉर्ड कीपर गुरदीप सिंह के खि़लाफ़ उक्त मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त शिकायत की जांच के उपरांत यह बात सामने आई थी कि गमाडा की तरफ से मोहाली में 500 वर्ग का एक रिहायशी प्लाट 2016 में सुनेहरा सिंह के नाम पर अलॉट किया गया था। उपरांत सुनेहरा सिंह ने शिकायतकर्ता उमेश गोयल के साथ 29.05.2017 को इस प्लाट की बिक्री के लिए समझौता लिखा, परन्तु इस खरीद/बिक्री की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही अलॉटी ने यह प्लाट डॉ. परमिन्दरजीत सिंह और अन्यों के नाम पर तबदील कर दिया। शिकायतकर्ता ने उक्त प्लाट किसी भी पक्ष को तबदील न करने सम्बन्धी उक्त अस्टेट अफ़सर (ई.ओ) गमाडा के पास दो आवेदन-पत्र दायर किये, परन्तु कथित आरोपी महेश बांसल, ई. ओ, गमाडा ने शिकायतकर्ता उमेश गोयल को सुनवाई का कोई मौका न देकर परमिन्दरजीत सिंह और अन्यों के साथ मिलीभुगत करके उक्त प्लाट परमिन्दरजीत के नाम पर ट्रांसफर करवा दिया और दफ़्तर से सम्बन्धित फाइल को गबन/नष्ट कर दिया।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस केस में मुलजिम महेश बांसल ई. ओ, गमाडा को गिरफ़्तार कर लिया गया है और इस मामले में बाकी दोषियों की गिरफ़्तारी के लिए प्रयत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।