Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
खेल Trending

सीनियर राज्यस्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू

Read in:Hindi

दीपक सिंह /चंडीगढ

सीनियर राज्यस्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुष एवं महिला वर्ग के अंतर्गत सायंकालीन सत्र में निम्नलिखित मुकाबले खेले गए.

पुरुष वर्ग : जेसीसी ने एसडी कॉलेज को 65–28 अंकों से हराया।  विजेता टीम की ओर से रविंदर ने सर्वाधिक 13 अंक बनाए। पराजित टीम की ओर से यायिन ने 13 अंक बनाए। राइजिंग स्टार क्लब ने डायमंड बास्केटबॉल क्लब को 68–33 अंकों से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से पारस ने 14 अंक बनाए। पराजित टीम की ओर से कुलविंदर ने 11 अंक बनाए। 

डायमंड बास्केटबॉल क्लब ने चंडीगढ़ किंग्स क्लब को 57–40 अंकों से हराया। विजेता टीम की ओर से कुलविंदर ने सर्वाधिक 16 अंक बनाए। पराजित टीम की ओर से आशमन ने 17 अंक बनाए। 

जुगराज सिंह सामान्य सचिव चंडीगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन ने बताया कि लायन बास्केटबॉल क्लब ने ए-एलीट क्लब को 83–72 अंकों से मात दी। विजेता टीम की ओर से अज्जू ने सर्वाधिक 21 अंक बनाए। पराजित टीम की ओर से अमोल ने 14 अंक बनाए।