Saturday, 07 November 2026
Breaking News
साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी
पंजाब Trending

बढ़ रही वारदातों की रोकथाम के लिए विधायक संदीप जाखड़ ने की पुलिस अधिकारियों संग बैठक

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही लूट की वारदातों पर नकेल कसने हेतु आज विधायक संदीप जाखड़ ने पुलिस अधिकारियों के साथ नगर निगम के टाउन हॉल में बैठक की। इस मौके पर समस्त पार्षद भी मौजूद थे। इस बैठक के दौरान जाखड़ ने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि सत्ता परिवर्तन के बाद पूरे पंजाब में ही असामाजिक तत्व काफी सक्रिय हो गए हैं और प्रतिदिन वारदातों को अंजाम दे रहे है, जिससे अबोहर के हालात भी काफी खराब होते नजर आ रहे हैं क्योंकि आए दिन शहर में चोरी व लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे असामाजिक तत्व सरेआम तलवारे व कॉपे लेकर लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ कोई बड़ी सफलता नहीं लग पाई है जिससे शहरवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विधायक जाखड़ व उनकी टीम को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही इन असामाजिक तत्वों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद विधायक ने उन्हें 10 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि इन दिनों में स्थिति पर नियंत्रण न पाया गया तो वे अपनी टीम के साथ सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। श्री जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अपील की है कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को सुधारने के लिए जिन भी मंत्रियों व विधायकों के पास अधिक गनमैन है उन्हें तुरंत पुलिस थाना में भेजा जाए ताकि पंजाब की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

0 Comments