जीरकपुर, कृत्रिका:
बलटाना पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो एक्टिवा, दो लेपटॉप और आधा दर्जन मोबाईल बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार निवासी रायपुर खुर्द चंडीगढ़ और संदीप मोंगा निवासी डेराबस्सी के रूप में हुई है। जो ट्राईसिटी में चोरियों को अंजाम देते थे। बताया जा रहा है डेरा बस्सी में पहले भी संदीप मोंगा से कई लेपटॉप बरामद हुए थे। जिसके पकड़े जाने से कई ओर चोरियों के हल होने का बात कही जा रही है।
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज जशनप्रीत ने बताया उन्हें सूचना मिली थी जिस के आधार पर उन्होंने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो एक्टिवा, दो लेपटॉप ओर आधा दर्जन मोबाईल बरामद हुए है। दोनों आरोपियों को अदलात में पेशकर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान पुलिस ने ओर भी चोरियों के हल होने की आशा जताई है।
पंजाब
Trending
एक्टिवा, लेपटॉप व आधा दर्जन चोरी के मोबाईल सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार
Read in:Hindi