Monday, 29 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

बढ़ी फोन स्नैचिंग की घटनाएं, फिर एक व्यक्ति का फोन झपटकर फरार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी: डेराबस्सी में फोन स्केचिंग की वारदातों में बहुत बढ़ोतरी हुई है। डेरा बस्सी तहसील रोड पर चोरों ने फोन सुनते वक्त एक व्यक्ति का फोन झपट लिया और फरार हो गये। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए उपेश गुप्ता ने बताया कि वह डेराबस्सी में रहते हैं और रोज की तरह अपने काम से चंडीगढ़ जाते हैं। उपेश ने बताया कि रात में जब वह चंडीगढ़ से लौट रहा था तो शाम करीब 7.45 बजे डेराबस्सी तहसील के पास किसी व्यक्ति का फोन आया था जिसे वह सुन रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर आए एक झपटामार ने उसका फोन झपट लिया और फरार हो गया। उपेश ने बताया कि चोर ने मफलर से अपना मुंह ढक रखा था। उपेश ने मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत डेराबस्सी थाने में दर्ज कराई है और जब पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की लोकेशन पता की तो मोबाइल फोन की लोकेशन अमलाला गांव के पास मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी काफी वारदातें होने के बावजूद अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले राम मंदिर की दुकानों पर दो रेड़ियों के बड़े बक्से दो मोटरसाइकिल सवारों ने उठा लिए थे जो सीसी टीवी फोटोस में दिख रहे हैं लेकिन अभी तक उन चोरों का भी कुछ पता नहीं चला और कल रात फिर से एक नई वारदात हो गई।