Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब

सरहदी विकास कार्यों हेतु डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का को सौंपा मांग पत्र

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
सीमा सुरक्षा बल के पुराने सहयोगी व बार्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर डॉ सेनू दुग्गल को सरहदी विकास कार्यों सम्बंधित मांग पत्र दिया गया। इस मांग पत्र में भारत पाक सीमा के अंतराष्ट्रीय सादकी बार्डर पर प्रतिदिन भारी संख्या में देश के विभिन्न प्रांतों से लोग दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को देखने और देशभक्ति का जज्बा लेकर आतें हैं। जिससे बार्डर पर तैनात जवानों का हौंसला बढ़ता है। दिन प्रतिदिन सादकी बार्डर पर भीड़ बढ़ती जा रही है। जिससे सरहदी विकास के लिए कुछ सुविधाएं को प्रशासन मुहैया करवाएं। जिसमें बार्डर पर पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध करवाया जाए। जिससे रिट्रीट सेरेमनी देखने आने वाले दर्शकों के साथ साथ जवानों को शुद्ध पेयजल मिल सके। रिट्रिट सेरेमनी के दशकों को समय से पहले आने पर गेट के बाहर खडा रहना पड़ता है। उनके बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था व सर्दी व गर्मी से बचने के लिए शैड की व्यवस्था की जाए। लीलाधर शर्मा ने बताया कि जब भी कोई वी.आई.पी. को बार्डर दिखानें ले जाते हैं तो दर्शक हैरान होते हैं कि पाकिस्तानयों ने सैंकड़ो फूट ऊंचे टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया हुआ है। परंतु भारत की तरफ कोई बड़ा टावर नहीं हैं। इस बावत पंजाब सरकार जल्द ही ऐसा ऊंचा टावर बनायें। उन्होंने मांग पत्र में देश के विभिन्न प्रांतों से आम लोग जो अपना वाहन न होने के कारण आने जाने में परेशानी होती है। उनके लिए रिट्रीट सेरेमनी के समय पंजाब रोडवेज की एक विशेष बस बार्डर तक चलाई जाए। दर्शकों के बैठने के लिए बनाएं गये स्टेडियम के ऊपर शैड लगवाया जाए।