Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते पनग्रेन का इंस्पेक्टर गिरफ़्तार

Read in:Hindi

लुधियाना, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम दौरान आज लुधियाना में तैनात पनग्रेन के इंस्पेक्टर कुनाल गुप्ता को 1,50,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी इंस्पेक्टर को करतार सिंह एंड सन्ज़ राइस मिल के मालिक शिकायतकर्ता चरणजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई कि दोषी इंस्पेक्टर ने पिछले सीजन के लिए धान की फ़सल आवंटन करने के बदले उससे और पारस राइस मिल के मालिक महेश गोयल से क्रमवार एक लाख रुपए और 50,000 रुपए की रिश्वत ली है।
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि जिले के चार शैलर डिफॉल्टर होने के कारण बंद पड़े थे और उनके द्वारा शैलरों के धान की अलॉटमैंट का हिस्सा उसकी राइस मिल और महेश गोयल समेत 10 अन्य शैलर मालिकों में बाँटा जाना था।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि पनग्रेन के इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता और महेश गोयल (दोनों शैलर मालिक) से उनके शैलरों को धान की फ़सल अलॉट करने के बदले 1,50,000 रुपए की रिश्वत ली थी।
इस सम्बन्ध में दोषी इंस्पेक्टर कुनाल गुप्ता के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अधीन एफ.आई.आर नंबर 16 तारीख़ 26-12-2022 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है।
आरोपियों को कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा। इस सम्बन्धी अगली जांच जारी है।