Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब

कानूनी सेवा अथॉरिटी व शिक्षा विभाग द्वारा गोबिंदगढ़ में राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारिटी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंदर कौर अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथारिटी, अमनदीप सिंह सीजेएम सचिव के दिशा-निर्देशों पर एसडीजेएम अनीश गोयल अध्यक्ष उप मंडल कानूनी सेवा अथारिटी अबोहर के नेतृत्व में जिला कानूनी सेवा अथारिटी ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल गोबिंदगढ़ में राष्ट्रीय संविधान दिवस पर सैमिनार का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों के क्विज मुकाबले भी करवाए गए। इस सेमिनार के मुख्य अतिथि थाना सदर अबोहर के प्रभारी बरजिंदर सिंह, जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज, विशेष मेहमान स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन सुखमंदर सिंह, पैरा लीगल वालंटियर (फ्रंट ऑफिस) अबोहर नरेश कंबोज थे। सेमिनार की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल महेंद्र कुमार शर्मा ने की। मंच संचालन मास्टर सुरेंद्र कुमार बिल्ला पट़्टी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और शपथ दिलाई।
एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। वर्ष 2015 से भारत सरकार ने नागरिकों के बीच संविधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने केे लिए 26 नवंबर को प्रति वर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। संविधान को लागू करने में जज अहम रोल अदा करते हैं। सदर थाना के एसएचओ बरजिंदर सिंह ने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता व भाईचारे के लिए पुलिस व कानूनी अथारिटी हमेशा तैयार है। सेमिनार में विद्यार्थियाें के संविधान, डा. भीमराव अंबेडकर, सामान्य ज्ञान, गुरू तेग बहादर पर क्विज मुकाबले व चार्ट मेकिंग मुकाबले भी करवाए गए। सेमिनार मुकाबलों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।