Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त
पंजाब Trending

डॉ संदीप वाट्स के क्लीनिक के बाहर से अध्यापक का मोटरसाइकिल चोरी

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
अबोहर में बाइक चोर गिरोह के हौंसले पूरी तरह से बुलंद हैं और वे जब चाहें, जहां चाहे चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।सोमवार शाम को वाहन चोर ने नगर थाना नंबर एक व सदर थाना की बैक साइड में स्थित जैन नगर गली नंबर 1 के आठवें चौंक पर डॉ संदीप वॉट्स के क्लीनिक के बाहर से केराखेड़ा के निवासी एवं गांव धर्मपुरा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैथ टीचर राजिंदर कुमार पुत्र श्री दुली चंद का काले रंग का यामहा बाइक नंबर पीबी 15 ई 6830 चोरी कर लिया। जिसका पता तब चला जब राजिंदर कुमार डॉ वाट्स के क्लीनिक से बाहर आए। (SUBHEAD)
इसके बाद घटना की सूचना तुरंत नगर थाना नंबर—1 की पुलिस को दी गई और डॉ संदीप वाट्स एवं राजिंदर कुमार ने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र भी दिया।
चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

0 Comments