Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

80,000 रुपए रिश्वत लेते ए.एस.आई. और चालक रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज इंडियन रिज़र्व बटालियन के सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) और एक चालक को 80,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि मोहाली में तैनात ए.एस.आई. गुरजिन्दर सिंह और बिचौलियागिरी कर रहे चालक पियूष आनंद को वादी कैलाश कुमार निवासी जनकपुरी, लुधियाना शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी और चालक द्वारा लोहे के स्क्रैप से लदे उसके वाहनों को अंतरराज्यीय चैक पोस्ट, शंभू, जि़ला पटियाला में एंट्री टैक्स अदा किये बिना निकालने के बदले 80,000 रुपए रिश्वत की माँग की गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उपरोक्त ए.एस.आई. ने उसको कहा कि वह इस काम के लिए चालक पीयूष आनंद और सम्बन्धित कर्मचारियों के साथ मिलकर यह महीनावार रिश्वत लेता है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी पुलिस कर्मचारी को बिचौलियागिरी कर रहे चालक समेत दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 80,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया।
उन्होंने बताया कि दोषी पुलिस कर्मचारी और चालक के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए और आई.पी.सी की धारा 120-बी के तहत विजीलैंस ब्यूरो थाना, आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।