Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस को युवती की लाश गांव सोहाना की पंचायती जमीन पर रखे एक बेंच से बरामद हुई है। जिसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मृतक युवती की पहचान नसीब कौर निवासी अबोहर के रूप में हुई है, जो सोहाना में एक पीजी में रहती थी। सोहाना थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद मृतका शव का पोस्टमार्टम करवाकर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
जानकारी मुताबिक मृतका नसीब कौर पंचकूला के एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत थी। इसके साथ पीजी के कमरे में रहने वाली एक लड़की ने पुलिस को बताया कि 10-15 दिन पहले ही नसीब कौर ने यहां पीजी में उनके साथ रहना शुरू किया था।
शनिवार की दोपहर करीब दो बजे वह यह कहकर गई थी कि अपने दोस्त से मिलने जा रही है और इसके बाद लगातार मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो नसीब कौर ने कॉल नहीं उठाई। रविवार को सुबह करीब आठ बजे मृतका का फोन किसी राहगीर ने उठाया तो पता चला कि नसीब कौर बेसुध अवस्था में पंचायत की जमीन पर एक बेंच पर पड़ी है, इसकी सूचना तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी गई।
गले पर मिले गंभीर चोट के निशान:
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जहां पर लाश पड़ी थी उसके आसपास जांच की तो कुछ नहीं मिला। पुलिस जांच में मृतका के गले पर गंभीर चोट के लाल निशान थे, जिसे देखने के बाद पुलिस ने आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से उसके बारे में पूछताछ की और यहां से कुछ दूर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने शव को फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल की पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।