Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

डेराबस्सी: फर्नीचर शोरुम में लगी भयानक आग, रिहायशी क्षेत्र में आग से फैली दहशत

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
रामलीला मैदान में स्थित एक फर्नीचर के दो मंजिला शोरुम में देर रात भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दो मंजिला शोरुम में पड़ा लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी। मामले की गंभीरतां को देखते हुए डीएसपी डेराबस्सी हरविंदर सिंह खेहरा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू डालने के लिए संभव यत्न कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी अनुसार रामलीला मैदान में बंसल फर्नीचर हाऊस के नाम से एक शोरुम है। जिसकी ओर से अपने शोरुम के पास ही रामलीला स्टेज के पिछली तरफ एक अन्य दो मंजिला शोरुम में अपनी वर्कशाप व गोदाम बनाया हुआ था। जहां देर रात शटर से धूआं उठता देखा गया। जब तक शोरुम का शटर खोला तो अंदर आग की लपटी निकल रही थी। रिहायशी क्षेत्र में यह शोरुम होने के कारण कुछ ही देर में वहां आसपास हडकंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर आ गए। यहां पर लोगों ने दुकानों के ऊपर ही अपने रिहायश स्थापित की हुई है। तंग गली में होने के कारण वहां पर फायर बिग्रेड की गाड़ी को पहुंचने में भारी दिक्कत पेश आई।
शोरुम के मालिक रजनीश बंसल ने कहा कि आग के कारणों का अभी कुछ नही कहा जा सकता। उसने बताया कि दो मंजिला शोरुम में लाखों रुपए का फर्नीचर पड़ा था ‌जो जल कर राख हो गया।