Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खंखाला टीकाकरण अभियान का रिकॉर्ड

Read in:Hindi

फाजिल्का, (दलीप)
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन्म से 16 वर्ष तक के बच्चों का किया जाने वाला टीकाकरण की जाचं हेतू केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लाक खुईखेड़ा में टीकाकरण संबंधी चल रहे कामकाज को देखा। केंद्रीय टीम को पूरा सहयोग देने के लिए एसएमओ डा. विकास गांधी ने समूह स्टाफ़ को हिदायत दी कि उनका पूरा सहयोग किया जाये तथा उनके द्वारा टीकाकरण सबंधी जो भी दस्तावेज या रिकॉर्ड माँगा जाये टीम को उपलब्ध करवाए।
जानकारी देते हुए ब्लाक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि गत कुछ दिनों से केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ज़िला फाजिल्का की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं की विज़िट की जा रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत ब्लाक खुईखेड़ा का दौरा किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग से एनसीडीसी के डा. राजेश कुमार गुप्ता, डब्लयूएचओ की एनपीएसपी के डा. विकास शर्मा ने सबसे पहले खुईखेड़ा के पीपी यूनिट में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों से टीकाकरण संबंधी सभी दवाओं और दस्तावेजों की गहनता से जांच की। इस मौके पर उनके साथ ज़िला टीकाकरण अफ़सर डॉ. रिंकू चावला, ज़िला प्रोग्राम मैनेजर राजेश कुमार भी मोजूद थे तथा हॉस्पिटक स्टाफ़ डा. चरणपाल, डॉ. सक्षम कंबोज, बीईई सुशील कुमार, पीपी यूनिट इंचार्ज शीलू ने इस केन्द्रीय टीम को टीकाकरण संबंधी पूरी जानकारी दी। इसके बाद केंद्रीय टीम द्वारा गावों का भी दोरा किया गया। जहां उन्होंने गाँव के लोगों से टीकाकरण बारे बातचीत की तथा गावों में लंबे समय अपनी सेवाएँ देने वाले आरएमपी डॉक्टरों से भी बातचीत की।
उन्होंने कहा कि उनके गाँव में अगर कोई ऐसा बच्चा जिसकी उम्र जन्म से 15 साल तक हो, की बॉडी के किसी भी अंग में अचानक ढीलापन आता है तो वे उसकी रिपोर्ट तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में करे। साथ ही अगर कोई तेज बुख़ार के साथ लाल दाने वाला बच्चा या बड़ा व्यक्ति आता है तो उसकी भी रिपोर्ट वे स्वास्थ्य केंद्र में करे। जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा सके और समय रहते किसी को कोई जानलेवा बीमारी ना हो इसका पता लगाया जा सके। इस प्रकार के सभी टेस्ट विभाग की ओर से बिल्कुल निःशुल्क किए जाते है।