Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांखरपुर ट्रैफिक लाइट पर सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज पुत्र श्रीचंद निवासी गुरु नानक कॉलोनी गांव भांखरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव वारिसों को सौंप दिया है।
मुबारकपुर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नीरज पंचकूला सेक्टर 6 एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह बीती रात करीब डेढ़ बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी बीच जब वह भांखरपुर ट्रैफिक लाइट के पास सड़क पार करने लगा तो चंडीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्य के बयान पर आरोपी ट्रक चालक गुरविंदर सिंह निवासी ऊना हिमाचल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक अभी अविवाहित था।